104 वर्ष की उम्र में अभिनेत्री ओलिविया डी हैविलैंड का निधन, 2 बार जीता था ऑस्कर अवॉर्ड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
2 बार ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाली दिग्गज हॉलीवुड अभिनेत्री ओलिविया डी हैविलैंड का रविवार शाम 104 वर्ष की उम्र में निधन हुआ। वो 1 जुलाई 1916 में टोक्यो में जन्मी थीं। उन्हें 1946 की फिल्म 'टू ईच हिज़ ओन' और 1949 की 'द एरस' में अपने किरदार के लिए ऑस्कर मिला था। हैविलैंड ने दो शादियां की थीं। पहली लेखक मार्कस गुडरिच से और दूसरी पत्रकार Pierre Galante से की।
