x

अर्नब गोस्वामी को लेकर राज्यपाल कोश्यारी ने की महाराष्ट्र के गृह मंत्री से बात

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

अर्नब गोस्वामी को लेकर महाराष्ट्र गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख से बात की। इंटीरियर डिजायनर को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक की गिरफ्तार हुई थी। कोश्यारी ने गोस्वामी के सुरक्षा और स्वास्थ्य पर अपनी चिंता से देशमुख को अवगत कराते हुए उनसे गोस्वामी के परिवार को उन्हें देखने और उनसे बात करने की अनुमति देने को कहा।