85 वर्षीय सितार वादक पंडित देवव्रत चौधरी का कोरोना संक्रमण के चलते निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कोरोना संक्रमित 85 वर्षीय मशहूर सितार वादक पंडित देवव्रत चौधरी का आज निधन हुआ। देबू चौधरी दिल्ली के गुरु तेगबहादुर अस्पताल में भर्ती थे। वहीं हालत बिगड़ने पर उनका निधन हो गया। देबू चौधरी को इसी हफ्ते की शुरूआत में कोरोना पॉजीटिव पाया गया था। शुक्रवार की सुबह उनकी हालात काफी खराब हो गई थी तो उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर भी रखा गया। शनिवार तड़के उन्हें बचाया नहीं जा सका।
