रेस्टोरेंट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे पहलाज निहलानी, खाने से हुई खून की उल्टी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
फिल्ममेकर पहलाज निहलानी 28 दिन तक मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती रहकर निकले। पहलाज निहलानी ने बताया कि, 'लगभग एक महीने पहले फिल्म की यूनिट के कुछ सदस्य मेरे यहां आए। मुझे सबके लिए बाहर से खाना ऑर्डर करना पड़ा। लगभग 3 बजे मैंने खून की उल्टी करनी शुरू की। यह क्रोनिक फूड पॉइजनिंग का मामला था।' घटना के बाद निहलानी ने रेस्टोरेंट पर कानूनी कार्रवाई करने को कहा।
