राहुल रॉय की सेहत में आया सुधार, वीडियो शेयर कर बोले- जल्द वापस आऊंगा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: instagram
कुछ दिनों से बीमार चल रहे अभिनेता राहुल रॉय की सेहत में धीरे-धीरे सुधार होता दिख रहा है। अब उन्होंने खुद भी बताया है कि वह ठीक हो रहे हैं। राहुल ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर अपनी एक वीडियो पोस्ट की है। जिसमें उनके साथ उनकी बहन पिया ग्रेसी रॉय और एक दोस्त भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियों में राहुल बेशक कुछ बोल नहीं रहे हैं, लेकिन उनके चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान जरूर दिखाई दे रही है।