पाकिस्तानी फिल्म डायरेक्टर ने डॉन के सीईओ पर लगाए रेप के आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
फेमस पाकिस्तानी फिल्म डायरेक्टर जमशेद महमूद ने मशहूर अखबार डॉन के सीईओ पर रेप के आरोप लगाए। इससे पहले अक्टूबर में जैमी के नाम से पॉपुलर जमशेद ने हारुन का नाम लिए बिना ही कहा था कि एक मीडिया मालिक ने उनके साथ 13 साल पहले रेप किया था। बकौल जमशेद, उनका पुराना अकाउंट हैक है, इसलिए उन्होंने नए अकाउंट से अपनी बात रखी। हारुन ने आरोपों को खारिज किया।
