सांबा में 3 जगहों पर पाकिस्तानी ड्रोन ने की सुरक्षा में सेंधमारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Jagran
9 बजे के करीब सांबा जिले के चिलयाड़ी, बड़ी ब्राहमणा आर्मी कैंप और सांदी गांव में आईटीबीपी कैंप के पास 200 मीटर की उंचाई पर ड्रोन दिखे। सुरक्षाबलों ने त्वरित जवाबी कार्रवाई की। चिलयाड़ी में ड्रोन को निशाना बनाया गया। इसके बाद ड्रोन पाकिस्तान इलाके में चले गए। ड्रोन देखे जाने की घटना के बाद सुरक्षाबल हाई अलर्ट पर हैं। सुबह सीमा के पास इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जाएगा।
