पाकिस्तानी मॉडल नायब नदीम की बेरहमी से हत्या, टूटा मिला बाथरूम का दरवाजा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: the Pakistan daily
लाहौर में 29 वर्षीया पाकिस्तानी मॉडल नायब नदीम की बेरहमी से हत्या की गई। नायब का शव रविवार को उनके डिफेंस एरिया स्थित घर से बरामद हुआ। नायब के भाई ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। शक है कि गला दबाकर हत्या की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना बाकी है। नायब के बाथरूम की खिड़की टूटी हुई थी। उनके भाई ने सबसे पहले उनका शव देखा। उनकी गर्दन पर निशान थे।
