बर्थडे स्पेशल: महज 9 साल की उम्र में पलक मुच्छल का रिलीज हुआ था पहला एल्बम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Mumbai Mirror
सिंगर पलक मुच्छल आज अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म रतलाम के मारवाड़ी परिवार में हुआ है। उन्होंने महज 9 साल की उम्र में अपना पहला एल्बम "चाइल्ड फॉर चिल्ड्रेन" निकाला था जिसे टिप्स म्यूजिक ने रिलीज किया था। कई एलबम्स और सिंगल्स करने के बाद साल 2011 में उन्होंने 'दमादम' फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया। पलक मुच्छल को असली पहचान फिल्म 'आशिकी 2' से मिली।
