पलक तिवारी होंगी सलमान खान की फिल्म का हिस्सा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सलमान खान की आगामी फिल्म 'कभी ईद, कभी दिवाली' का नाम बदलकर 'भाईजान' कर दिया है।अब इस फिल्म से जुड़ी नई खबर आ रही है कि फिल्म के निर्माताओं ने शहनाज गिल की जगह पलक तिवारी को कास्ट किया है। पहले शहनाज गिल जस्सी गिल के साथ नजर आने वाली थीं। हालांकि उनकी जगह पलक तिवारी को फिल्म में कास्ट किया है। सलमान खान ने पलक का चुनाव खुद किया।
