पंडित बिरजू महाराज का हार्ट अटैक से निधन, कथक नर्त्य और शास्त्रीय गायन में थे अद्वितीय
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Social Media
पद्म विभूषण से सम्मानित 83 वर्षीय कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज का हार्ट अटैक से निधन हो गया। बिरजू महाराज ने बीती रात दिल्ली में अंतिम सांस ली। बता दें बिरजू महाराज कल देर रात अपने पोते के साथ खेल रहे थे तभी उनकी तबीयत खराब हो गई और वे अचेत हो गए। उन्हें तुरंत साकेत के अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
