x

पहली बार अक्षय संग दिखेंगे पंकज त्रिपाठी, जनवरी में करेंगे 'बच्चन पांडे' की शूटिंग

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' में पंकज त्रिपाठी की एंट्री हुई। पंकज पहली बार अक्षय के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे। फिल्म में कीर्ति सैनन लीड रोल में हैं। जैकलीन फर्नांडीस और अरशद वारसी भी फिल्म में हैं। पंकज जनवरी में जैसलमेर में शूटिंग के लिए पहुंचेंगे। 'बच्चन पांडे' में अक्षय गैंगस्टर बनेंगे, अरशद उनके राइट हैंड बनेंगे। कीर्ति सैनन जर्नलिस्ट बनेंगी। प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला की फिल्म को फरहाद सामजी डायरेक्ट कर रहे हैं।