परेश रावल अभिनीत फिल्म 'टेबल नंबर 21' का बन सकता है सीक्वल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: ndtv
बॉलीवुड में अक्सर यादगार फिल्मों का सीक्वल बनाया जाता है। ऐसे में कई फिल्मों की बड़ी फ्रेंचाइजी बन चुकी है। इस तरह की फिल्मों को दर्शकों की तरफ से अच्छी प्रतिक्रिया भी मिली है। इस कड़ी में एक और फिल्म का नाम जुड़ गया है। अब जानकारी सामने आ रही है कि दिग्गज अभिनेता परेश रावल की फिल्म 'टेबल नंबर 21' का सीक्वल बन सकता है। यह फिल्म 2013 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।