हॉलीवुड मॉडल पैरिस हिल्टन भी अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में शामिल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सिंगर कान्ये वेस्ट के बाद अब मॉडल पैरिस हिल्टन भी राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में शामिल हुईं। उनका स्लोगन है 'अमेरिका को दोबारा हॉट बनाइए'। अपने ट्वीट में चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए पैरिस हिल्टन ने अमेरिकन झंडे के साथ प्रिंसेस और स्टार इमोजी के साथ लिखा, 'पैरिस फॉर प्रजिडेंट'। पैरिस ने अपना पोस्टर भी जारी किया है। जिसमें वह पिंक रंग की ड्रेस में दिखाई दे रही हैं।
