एक दिन में करीब 30 सिगरेट पीते थे पार्थ समथान, परिवार और दोस्तों की मदद से छूटी थी लत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
एकता कपूर की सीरीज 'मैं हीरो बोल रहा हूं' में पार्थ समथान गैंगस्टर बने हैं। पार्थ बताते हैं कि किरदार में जमने के लिए वो हर दिन करीब 30 सिगरेट पीते थे, जिसकी उन्हें लत हो गई थी। मुश्किल बात थी सीरीज खत्म होने के बाद लत छुड़वाना। अब समझ आ रहा है कि कैसे लोग स्मोकिंग से एडिक्टेड हो जाते हैं। पार्थ बताते हैं कि उन्होंने 8 महीनों तक अपने बाल नहीं कटवाए थे।
