एक सफल अभिनेता और राजनेता हैं पवन कल्याण, 16 साल में रचाईं तीन शादियां
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
2 सितंबर 1971 को जन्में दक्षिण भारतीय अभिनेता पवन कल्याण आज 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। मेगास्टार चिरंजीवी के छोटे भाई पवन का असली कोन्निडेला कल्याण बाबू है। वो पावर स्टार के नाम से फेमस हैं। अभिनेता और राजनेता होने के अलावा वो एक निर्देशक, गायक और स्क्रीनराइटर भी हैं। उन्होंने 1997 में 'गोकुलामलो सीता' से तेलुगू डेब्यू किया। उन्होंने 'बद्री', 'जॉनी', 'अन्नावरम', 'पुली' और 'गब्बर सिंह' जैसी फिल्में कीं।
