पवनदीप राजन बने इंडियन आइडल सीजन 12 के विनर, कार और 25 लाख रुपये मिले
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: tv9Hindi
इंडियन आइडल 12 का ग्रैंड फिनाले 15 अगस्त को संपन्न हुआ। अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश, शनमुख प्रिया, निहाल तारो और सायली कांबले को पछाड़कर पवनदीप राजन इंडियन आइडल सीजन 12 के विनर बने। शनमुख प्रिया छठे नंबर पर, पांचवें पर निहाल टोरो, मोहम्मद दानिश चौथे नंबर पर, सायली कांबले सेकंड रनरअप तो अरुणिता फर्स्ट रनरअप रहीं। पवनदीप को ट्रॉफी के अलावा स्विफ्ट कार और 25 लाख रुपये ईनाम में मिले।
