एक बार फिर पायल रोहतगी का ट्विटर अकाउंट हुआ सस्पेंड, सलमान खान पर निकाली भड़ास
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली बिग बॉस 12 की प्रतिभागी पायल रोहतगी का बुधवार को ट्वीटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर दो वीडियो डाले। पहले वाले वीडियो में बताया कि ट्विटर ने अकाउंट सस्पेंड करने की उन्हें मेल आईडी पर या मैसेज पर कोई जानकारी नहीं दी। दूसरे वीडियो में बताया कि उन्हें मेल मिल गया है। साथ ही उन्होंने सलमान खान के लोगों द्वारा शिकायत करने के आरोप लगाए।
