21 जुलाई को शादी रचाएंगे पायल रोहतगी और संग्राम सिंह
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
अभिनेत्री पायल रोहतगी और पहलवान संग्राम सिंह की जोड़ी अपनी प्रेम कहानी को लेकर लाइम लाइट में बनी रहती है। दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल में पायल को कंगना रनौत के शो 'लॉकअप' में देखा गया था। अब उनके फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। खबरों की मानें तो पायल और संग्राम 21 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल ने अपनी शादी की आधिकारिक घोषणा कर दी है।