x

पायल रोहतगी गिरफ्तार, आरोप: सोसायटी के चेयरमैन को दी थी जान से मारने की धमकी

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

सोसायटी के चेयरमैन को गाली देने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप के तहत अहमदाबाद पुलिस ने एक्ट्रेस पायल रोहतगी को गिरफ्तार किया है। पायल पर आरोप है कि वो सोसायटी की सदस्य न होने के बावजूद उसकी 20 जून की मीटिंग में चली आईं और उन्होंने चेयरमैन समेत कई लोगों से जमकर झगड़ा और गाली गलौच की। बच्चों के सोसायटी में खेलने को लेकर भी उन्होंने लोगों से जमकर झगड़ा किया।