ड्रग्स की लत के कारण लोग संजय दत्त को कहते थे 'चरसी', अभिनेता ने सुनाई आपबीती
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
अभिनेता संजय दत्त की जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं। एक समय वह ड्रग्स की लत के शिकार हो गए थे। उनकी छवि पर भी इसका असर पड़ा था। इसे उनकी जिंदगी का सबसे खराब दौर माना जा सकता है। हालांकि, काफी समय पहले उन्होंने इस लत से छुटकारा पा लिया है। अब संजय ने खुद बताया है कि ड्रग्स की लत होने के कारण लोग उन्हें 'चरसी' कहकर बुलाते थे।