सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स की हुई पहचान, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
गैरी शूटर नाम के एक यूजर ने सोशल मीडिया पर सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसकी पहचान कर ली गई है। धमकी के आरोप में राजस्थान पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों पर पहले से ही चोरी जैसे इल्जाम लग चुके हैं। इनमें से एक आरोपी जिसका नाम लॉरेंस बिश्नोई है उसने बताया कि सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए उसने झूठी धमकी दी थी।
