x

पीटर स्टीफन पॉल ब्रुक का निधन, पेरिस में पेश की थी महाभारत

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

पीटर स्टीफन पॉल ब्रुक ने लंदन में 97 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली। मशहूर निर्देशक व थियेटर की दुनिया के दिग्गज ब्रुक ने पेरिस में महाभारत को रंगमंच पर पेश किया था। 21 मार्च, 1925 लंदन में जन्मे ब्रुक के पिता एक कंपनी के निदेशक थे और मां विज्ञानी थीं। महज 16 वर्ष की उम्र में स्कूल छोड़कर वे फिल्म स्टूडियो से जुड़ गए। ऑक्सफोर्ड से अंग्रेजी व विदेशी भाषाओं में स्नातक किया।