अमिताभ की आवाज वाली कोविड कॉलर ट्यून हटाने के लिए दिल्ली HC में याचिका दायर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अमिताभ बच्चन की आवाज वाली कोरोना कॉलर ट्यून को हटाने की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर हुई। अमिताभ बच्चन की आवाज में कोरोना से सावधानी से बरतने की सलाह दी जा रही है। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण काल में सरकार ने लोगों को जागरूक करने और इस महामारी से बचाव के लिए हर मुमकिन प्रयास किया। यहां तक कि फोन पर सुनाई देने वाली कॉलर ट्यून को भी बदला गया।
