माधवन की फिल्म 'रॉकेट्री' को लेकर पीएम बोले- ये जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचनी चाहिए
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: india tv news
इसरो वैज्ञानिक नंबी नारायणन की बायोपिक 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' के ट्रेलर की तारीफ पीएम मोदी ने भी की। उन्होंने कहा कि ये जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचनी ही चाहिए। नंबी नारायणन का रोल प्ले कर रहे आर माधवन के ट्वीट पर उन्होंने ये बात कही। नंबी नारायणन को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कर यातनाएं दी गईं थीं। लेकिन सुप्रीम कोर्ट से आरोपों से वो बरी हुए।
