पीएम मोदी आज करेंगे कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Nbt
आज प्रधानमंत्री मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। यह यूपी का तीसरा व सबसे लंबे रनवे वाला एयरपोर्ट होगा। 1995 में हुए जीर्णोद्धार के ढाई दशक बाद अब जाकर इस एयरपोर्ट से नियमित उड़ान शुरू होगी। एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए 13 गांवों के किसानों ने जमीन दी है। दो साल से इस एयरपोर्ट के उद्घाटन का इंतजार था।
