कंगना रनौत को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद मनाली में पुलिस अलर्ट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: geo
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को मौत की धमकी मिलने के बाद हिमाचल प्रदेश की मनाली पुलिस अलर्ट हो गई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने मनाली थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है। बता दें कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी मनाली ने भी इसकी पुष्टि की है। कंगना के पास वाई प्लस कैटेगरी की सिक्योरिटी हैं, लेकिन फिर भी पुलिस अलर्ट पर है।
