टीवी अभिनेत्री चित्रा की आत्महत्या मामले में पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
तमिल टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा और VJ चित्रा की आत्महत्या मामला पिछले कुछ दिनों से काफी सुर्खियों में बना हुआ है। अब इस मामले में एक बड़ा ट्वीस्ट आया है। दरअसल, आज तमिलनाडु के नाजरथपेट की पुलिस ने चित्रा के पति हेमनाथ रवि को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस को कड़ी जांच कर हेमनाथ के खिलाफ सबूत जमा करने पड़े थे।