पोर्नोग्राफी केस में पुलिस ने गिरफ्तारी से बचने के लिए मांगे 15 लाख रुपये- गहना वशिष्ठ
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तारी के बाद से यह मामला गरमाया हुआ है। उनपर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें प्रसारित करने का आरोप लगा है। कुंद्रा फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं। हाल में मुंबई पुलिस ने इस मामले में अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को तलब किया था। अब गहना ने एक इंटरव्यू में बताया है कि पोर्नोग्राफी केस में पुलिस ने गिरफ्तारी से बचने के लिए उनसे 15 लाख रुपये मांगे हैं।