रिलीज़ से पहले ही विवादों में ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन, मणिरत्नम को मिला नोटिस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
फिल्म पोन्नियिन सेल्वन के मेकर्स को कोर्ट ने नोटिस थमाया। डायरेक्टर मणिरत्नम और अभिनेता विक्रम को मिले नोटिस में याचिकाकर्ता वकील का कहना है कि फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग होनी चाहिए। जिससे पता चलेगा कि ऐतिहासिक तथ्यों के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है। वकील के मुताबिक, मेकर्स ने कहानी को गलत तरीके से पेश किया है। फिल्म 30 सितंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में आएगी।
