गोवा की एक अदालत से पूनम पांडे-सैम बॉम्बे को मिली जमानत
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
एक्ट्रेस पूनम पांडे और उनके पति सैम बॉम्बे को गोवा की एक कोर्ट से जमानत मिल गई है। हालांकि दोनों अभी गोवा से बाहर नहीं जा सकते हैं। दरअसल गोवा के चापोली डैम में अश्लील वीडियो शूट करने के आरोप में दोनों को हिरासत में लिया गया था। एक पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया, 'दोनों को 20,000 प्रति व्यक्ति जमानत की राशि जमा करने तक जेल में रखा जाएगा'।