लोकप्रिय कन्नड़ अभिनेता किच्छा सुदीप आज हो सकते हैं भाजपा में शामिल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Jagran
कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले, कन्नड़ फिल्म स्टार सुदीप और दर्शन तुगुदीपा के आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की संभावना है। दोनों कलाकार दोपहर डेढ़ बजे और दोपहर ढाई बजे कर्नाटक के बेंगलुरु के एक निजी होटल में पार्टी में शामिल होंगे। अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई। किच्चा सुदीप दक्षिण भारतीय फिल्मों के ही नहीं, बल्कि हिंदी सिनेमा के भी लोकप्रिय चेहरा हैं।
