लोकप्रिय मिमिक्री कलाकार व अभिनेता माधव मोघे का निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अभिनेता और मिमिक्री कलाकार माधव मोघे का रविवार को 68 साल की उम्र में निधन हो गया। मोघे सलमान खान-गोविंदा अभिनीत फिल्म ‘ पार्टनर’ और मीनाक्षी शेषाद्रि अभिनीत फिल्म ‘दामिनी’ में दिखाई दिए थे। उनकी बेटी ने बताया कि करीब एक महीने से माधव मोघे की तबीयत ठीक नहीं थी, पिछले हफ्ते उन्हें बंबई अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां जांच में फेफड़े का कैंसर होने का पता चला था।
