पॉर्नोग्राफी मामला: अभिजीत भोंबले गिरफ्तार, गहना वशिष्ठ की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
पॉर्नोग्राफी मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच प्रॉपर्टी सेल ने कारोबारी राज कुंद्रा की कंपनी में डायरेक्टर अभिजीत भोंबले को गिरफ्तार किया। एक अभिनेत्री ने कुंद्रा की कंपनी के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया। इसमें भोंबले के अलावा गहना वशिष्ठ, अजय श्रीमंत और प्रिंस कश्यप आरोपी हैं। मुंबई की एक सत्र अदालत ने पॉर्न वीडियो शूट और अपलोड करने पर फरवरी के महीने में गिरफ्तार हुईं गहना वशिष्ठ की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की।
