अभिषेक बच्चन की फिल्म 'बॉब बिस्वास' का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज़
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: YouTube
अभिषेक बच्चन अभिनीत फिल्म 'बॉब बिस्वास' का ट्रेलर आज रिलीज़ हुआ। दीया अन्नपूर्णा घोष द्वारा निर्देशित फिल्म 'बॉब बिस्वास' गौरी खान, सुजॉय घोष और गौरव वर्मा द्वारा निर्मित है। फिल्म रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत बाउंडस्क्रिप्ट प्रोडक्शन की फिल्म है। फिल्म 3 दिसंबर को जी-5 पर आएगी। फिल्म में अभिषेक बच्चन को कॉन्ट्रैक्ट किलर और बॉब बिस्वास के किरदार में दिखाया गया। दीया अन्नपूर्णा घोष का ये डायरेक्टोरियल डेब्यू है।
