'राधे श्याम' का मोशन पोस्टर 'बीट्स ऑफ राधे श्याम' रिलीज़, ट्रेन जर्नी में दिखे प्रभास और पूजा हेगड़े
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
प्रभास के बर्थडे पर उनकी फिल्म 'राधे श्याम' का मोशन पोस्टर 'बीट्स ऑफ राधे श्याम' रिलीज़ हुआ। जिसमें एक ट्रेन के डिब्बों में रोमियो-जूलियट, सलीम-अनारकली और देवदास-पारो की लव स्टोरी का जिक्र है। इसके बाद फ्रेम में विक्रमादित्य यानी प्रभास और प्रेरणा यानी पूजा हेगड़े दिखे। पोस्टर की तुलना हैरी पॉर्टर सीरीज की हॉगवर्ट्स एक्सप्रेस और पुर्तगाली ट्रैवल ब्लॉगर्स रक़ील और मिगुएल की वायरल फोटो से की जा रही है।
