40 हजार फैंस के बीच प्रभास ने रिलीज किया फिल्म 'राधेश्याम' का ट्रेलर, लोगों ने हाथों हाथ लिया ट्रेलर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: YouTube
प्रभास ने हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में अपने करीब 40 हजार फैंस के बीच अपनी फिल्म 'राधेश्याम' का ट्रेलर तेलुगू, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयामल भाषाओं में लॉन्च किया। बता दें कि प्रभास की ये फिल्म 14 जनवरी को रिलीज हो रही है। कार्यक्रम का संचालन करने के लिए अभिनेता नवीन पोलिशेट्टी खासतौर से मौजूद रहे। उन्होंने पूरे कार्यक्रम को एक बहुत ही मनोरंजन इवेंट में तब्दील कर दिया।
