12 जनवरी 2023 को आएगी प्रभास स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
प्रभास स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' 12 जनवरी 2023 को आएगी। 3डी में दुनियाभर के सिनेमाघरों में ये फिल्म रिलीज़ होगी। फिल्म रामायण पर आधारित है। प्रभास भगवान राम की भूमिका में, सैफ अली खान रावण तो कृति सेनन माता सीता के किरदार में दिखेंगी। फिल्म का निर्देशन ओम राउत कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण टी-सीरीज कर रही है। ये प्रभास की अब तक की सबसे ज्यादा बजट वाली फिल्म होगी।
