प्रभास की 22वीं फिल्म होगी आदिपुरुष, 500 करोड़ की फिल्म का निर्देशन करेंगे ओम राउत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
प्रभास की 22वीं फिल्म का नाम आदिपुरुष होगा। जिसे तानाजी के निर्देशक ओम राउत डायरेक्ट करेंगे। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म होगी। बुराई पर अच्छाई की विजय दर्शाने वाली फिल्म को t-series प्रोड्यूस करेगा। इस फिल्म को हिंदी और तेलुगु भाषा में शूट किया जाएगा। इसे कन्नड़, तमिल समेत अन्य भाषाओं में डब किया जाएगा। फिल्म को आज सुबह 7:11 बजे अनाउंस किया गया। फिल्म का निर्माण 3डी में होगा।
