कोरोना के कारण प्रभास की फिल्म 'राधे श्याम' की रिलीज टली
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
पूरे देश के साथ-साथ इस वक्त भारतीय सिनेमा जगत भी कोरोना महामारी की मार झेल रहा है। ऐसे में रिलीज होने वाली फिल्मों पर भी अब ब्रेक लग गया है। सुपरस्टार प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'राधे श्याम' पर भी कोरोना का ग्रहण लग गया है। इस फिल्म की रिलीज को लेकर दर्शक बेहद उत्साहित हैं, लेकिन सुनने में आ रहा है कि 'राधे श्याम' तय समय पर सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी।