प्रभास के चाचा और अभिनेता कृष्णम राजू का 82 साल की उम्र में निधन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
दक्षिण भारतीय सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आ रही है। 'बाहुबली' स्टार प्रभास के चाचा और साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कृष्णम राजू का 82 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन पर इंडस्ट्री में लोग अपना शोक व्यक्त कर रहे हैं। बता दें कि वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। खबरों की मानें तो कार्डियक अरेस्ट के कारण आज सुबह वह इस दुनिया से चल बसे।