प्रसिद्ध उड़िया गायक प्रफुल्ल कर का 83 वर्ष की आयु में निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
प्रसिद्ध गीतकार, गायक और संगीत निर्देशक प्रफुल्ल कर का बीती रात निधन हुआ। उनकी उम्र 83 वर्ष थी। 2004 में उन्हें जयदेव पुरस्कार और 2015 में पद्म श्री मिला। 16 फरवरी, 1939 को पुरी में जन्मे प्रफुल्ल के निधन का कारण उम्र-संबंधी बीमारियों को बताया गया। वह निधन के समय भुवनेश्वर में अपने आवास पर थे। उनके निधन पर पीएम मोदी समेत देश की जानी मानी-हस्तियों ने शोक वयक्त किया।
