पेंटर बनने निकले थे प्रकाश झा लेकिन किस्मत से बन गए निर्देशक, आज 71 साल के हुए
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Sangri Today
27 फरवरी 1952 को बिहार के चंपारण में जन्मे प्रकाश झा की गिनती मंझे हुए निर्देशकों में होती है। वह आज अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रकाश कभी पेंटर बनने का सपना देखते थे। इसलिए घर तक छोड़ दिया। परिवार भी गुस्सा हुआ। 1984 में उन्होंने हिंदी सिनेमा में बतौर निर्देशक डेब्यू किया और अपनी पहली फिल्म 'हिप हिप हुर्रे' के लिए ही नेशनल अवॉर्ड हासिल किया। आज वह कई फिल्में बना चुके हैं।
