x

चंद्रयान-2 को लेकर गीतकार प्रसून जोशी ने लिखी कविता

Shortpedia

Content Team
Image Credit: shortpedia

भारत अंतरिक्ष में इतिहास रचने से बस कुछ क्षण ही दूर है। आज रात करीब 1.30 बजे चंद्रयान-2 के चांद पर उतरते ही भारत एक खास मुकाम हासिल कर लेगा। इस मौके पर सीबीएफसी के चीफ और मशहूर गीतकार प्रसून जोशी ने एक कविता लिखी है। कविता की शुरूआती 4 पंक्तियां- चन्द्रयान की टीम ने देखो, कैसा अद्भुत काम किया,युगों युगों से सूत कातती, अम्मा को आराम दिया। ये कविता उन्होंने चंद्रयान-2 को समर्पित की।