x

प्रेरणा को मिला विवेक ओबेरॉय का साथ, अगले प्रोजेक्ट में नाम शामिल

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

फिल्म निर्माता प्रेरणा अरोड़ा को बॉलीवुड में नया सहारा मिला। अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने अब खुद निर्माता बनने की ठानी है और उनके प्रोडक्शन हाउस की जो पहली फिल्म बन रही है, उसकी सूचना के लिए किए गए ट्वीट में प्रेरणा का नाम खुद विवेक ने शामिल किया। प्रेरणा फिल्म निर्माताओं से धोखाधड़ी के मुकदमों के चलते गिरफ्तार भी हो चुकी हैं। इस फिल्म के हीरो विवेक ओबेरॉय नहीं होंगे।