आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं प्रियदर्शन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Wikipedia
कॉमेडी फिल्मों के बादशाह प्रियदर्शन आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 30 जनवरी 1957 को हुआ था। उनके पिता कॉलेज में लाइब्रेरियन थे, उन्हें पढ़ने-लिखने का बहुत शौक था। प्रियदर्शन फिल्म निर्माता और स्क्रीन राइटर हैं। प्रियदर्शन अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने मलयालम और हिंदी फिल्मों का निर्देशन किया है। प्रियदर्शन ने 1999 में फिल्म हेरा फेरी से बॉलीवुड करियर की शुरुआत की।
