रिलीज होते ही ऑनलाइन लीक हुई प्रियदर्शन की फिल्म 'हंगामा 2'
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
कानूनी कार्रवाई होने के बावजूद फिल्मों की पायरेसी थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रियदर्शन की फिल्म 'हंगामा 2' भी पायरेसी का शिकार हो गई है। फिल्म रिलीज होते ही टेलीग्राम और तमिलरॉकर्स जैसी कई पायरेटेड साइटों पर लीक हो गई। इससे बेशक फिल्म के निर्माताओं को झटका लगा होगा क्योंकि एक तो फिल्म को रिव्यू कुछ खास नहीं मिले हैं, ऊपर से अब यह लीक हो गई है।