सीता के रोल के लिए 12 करोड़ मांगने पर ट्रोल हुईं करीना के समर्थन में प्रियामणि ने कही ये बात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
करीना ने सीता के रोल के लिए 12 करोड़ रुपये मांगे थे जिसे लेकर वो सोशल मीडिया पर वो ट्रोल हुई थीं। अब प्रियामणि ने उनके समर्थन में कहा कि, 'मुझे नहीं लगता कि इसमें कुछ गलत है। महिलाएं ऐसी जगह हैं, जहां वे ये कह सकती हैं। आपको गलत लगता है केवल इसीलिए आप टिप्पणी नहीं कर सकते। करीना गलत नहीं हैं वे डिज़र्व करती हैं तभी उन्होंने मांग की है।'
