प्रियंका ने RRR को तमिल फिल्म बताया, अब लोग बना रहे मीम्स
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने 'RRR' को तेलुगू की जगह तमिल फिल्म बताया। जब इंटरव्यूर ने कहा, "बॉलीवुड ने काफी तरक्की कर ली है। आपके पास मेनस्ट्रीम बिग एक्शन फिल्में हैं, लव स्टोरी है और साथ ही डांस भी है जैसे 'आरआरआर'।" इंटरव्यूर के इतना कहते ही प्रियंका बोल पडीं- "नहीं, RRR तमिल फिल्म है।" RRR को तमिल फिल्म बताने पर अब लोग प्रियंका को ट्रोल कर रहे हैं।
