बेटी मालती संग सिद्धिविनायक दर्शन करने पहुंचीं प्रियंका, इस बात पर भड़के लोग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें प्रियंका बेटी को गोद में लेकर मंदिर में बैठी हैं, फिर पंडित आकर उनको टीका लगाते हैं। प्रियंका के साथ आए लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो मंदिर के नियमों के खिलाफ है। इस कारण प्रियंका और मंदिर का मैनेजमेंट ट्रोल हो रहा है।
